MP Govt Holiday List 2023
मध्य प्रदेश सरकार की शासकीय छुट्टियां
साल 2022 का आखिरी महीना यानी दिसंबर का महीना चल रहा है।
कुछ ही दिनों में नए साल 2023 की शुरुआत होने वाली है।
ऐसे में सभी को इस बात का इंतजार है की सरकार ने इस वर्ष कितनी छुट्टियां और कितनी ऐच्छिक अवकाश देने का निर्णय लिया है ।
अगर आप भी कुछ इसी तरह की खबर के इंतजार में हैं तो आपको बता दें
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नए सत्र वर्ष 2023 के लिए सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
इसे राजपत्र( Gazette) में प्रकाशित कर दिया है।
आपको बता दें इस बार जो लिस्ट जारी की गई हैं उसमें आपको 23 छुट्टियां मिलेगी।
तो वहीं इस बार दीपावली रविवार को आने के कारण कोई एक्स्ट्रा छुट्टी नहीं मिलेगी।
कुल 23 सरकारी छुट्टियां —
आपको बता दें मध्यप्रदेश राजपत्र (Gazette) में सत्र 2023 में आने वाली साल की सभी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
जिसमें छुट्टियों की शुरुआत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के साथ होगी।
तो वहीं साल की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर क्रिसमस को होगी।
MP Board Time Table 2023 10th, 12th
दीपावली को नहीं मिलेगा एच्छिक अवकाश —
अगले साल 2023 में दीपावली रविवार को आ रही है जिसके कारण इसके लिए कोई अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
ऐसे में कर्मचारियों को 1 दिन की छुट्टी का नुकसान हो रहा है